BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…! – Good Thoughts In Hindi
BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…! शेर ने गिलहरी को

एक गिलहरी प्रतिदिन अपने काम पर समय से जाती थी और अपना कार्यसमय पर पूरा करके वापस अपने घर आती थी.
अपना कार्य गिलहरी पूरी मेहनत और ईमानदारी से करती थी.
गिलहरी बहुत कड़ी मेहनत करती थी क्योंकि… उस जंगल के राजा शेर
जो गिलहरी का मालक था, उसने गिलहरी को जो कार्य सोपा था वो पूराहोने पर शेर ने गिलहरी को 20 बोरा अखरोट देने का वादा किया था.
काम करते हुए कभी अगर थक जाती तो आराम करने के लिए बैठ जाती थी…लेकिन जैसे ही उसे 20 बोरी अखरोट देने का वादा याद आता तो फिर काम कोलग जाती थी…!
BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…!
गिलहरी जब दूसरे गिलहरीयों को खेलते देखती थी, तो उसका भी मन करता कीमै भी इनके साथ खेलु. लेकिन उसके आँख के आगे 20 बोर अखरोट आ जाते…!और गिलहरी फिर अपने काम पे लग जाती थी.
शेर ने गिलहरी को
इसी प्रकार समय बीतता गया, गिलहरी अपना काम मन लगाकर करती रही…और वो समय भी आ गया, जब उसका काम पूरा हो गया.
काम पूरा होने पर वादे के मुताबिक शेर ने गिलहरी को 20 बोरे अखरोट देकरकाम से मुक्त कर दिया…
अब गिलहरी अखरोट के बोरों पास बैठ कर सोचने लगी की…जीवनभर काम करते करते मेरे सारे दात घिस गए है…
अब इन्हें कैसे खाऊ….अब ये अखरोट मेरे किस काम के…!
यह कहानी आज हमारे जीवन की सच्चाई बन गई है…!
इंसान नौकरी, व्यापार करके करते अपना पूरा जीवन पैसा कमाने में लगा देता है…
इस दौरान अपनी अनगिनत इच्छाओं का भी त्याग करता देता है…!
Also Read : चंदन का बगीचा – हिंदी प्रेरणादायक कहानी
एक इंसान 60 वर्ष आयु होने पर जब वो सेवा निवृत्त होता है…तो उसे उसका जो जीवनभर जमा किया हुवा पैसा मिलता है…
या फिर जो भी उसका बैंक बैलेंस होता है… तो उसको उपयोगकरने की क्षमता खो चुका होता है…!
तब तक जमाना बदल चुका होता है…परिवार का भार बच्चों पर आ जाता है…और घर बच्चों के ही निर्णय से चलता है…!
BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…!
अब सोचिए… क्या इन बच्चों को इस बात का अंदाजा भी होगा की….
ये जीवनभर जमा किया पैसा या ये बैंक बैलेंस करने के लिये
हमने अपनी कितनी इच्छायें मारी होंगी…?
हमने कितनी तकलीफें उठाई होंगी…?
हमारे कितनें सपनें अधूरे रहे होंगे…?
जिस पैसे को पाने के लिए सारा जीवन लग जाये, और अंत में हम उसकाउपयोग भी ना कर सके…
क्या फायदा ऐसे पैसे का… बैंक बैलेंस का…
मित्रोँ…
आज तक इस पृथ्वी परकोई ऐसा अमीर अभी तक पैदा नहीं हुआ…
जो बीते हुए समय को खरीद सके…!
इसिलिये हर एक पल को खुश होकर जियो…व्यस्त रहो… पर साथ में मस्त भी रहो…सदा स्वस्थ रहो…!
जीवन में हर रोज भरपूर मौज लो….
अगर नहीं मिले तो खोज लो…!
BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…!
धन्यवाद
Also Read: Motivational Story – सबसे अनमोल उपहार | Kahani Hindi
[…] Also Read : BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…! […]
[…] चंदन का बगीचा – हिंदी प्रेरणादायक कहानी – Hindi Motivational Story – Kahani BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…! – Good Thoughts In Hin… […]
[…] Good Morning! Wishing you a day full of sunny smiles and happy […]
[…] प्रेरणादायक कहानी – Hindi Motivational Story – Kahani BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…! – Good Thoughts In Hin… Inspirational Story – खुश हुआ दीनू – Read Hindi Story […]
[…] प्रेरणादायक कहानी – Hindi Motivational Story – Kahani BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…! – Good Thoughts In Hin… Motivational Story – बांसुरी वाला – हिंदी […]
[…] Also Read:Hindi Story For Kids || BUSY रहो लेकिन BE – EASY भी रहो…! […]